CCSU : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 2.68 लाख छात्रों को बिना परीक्षा मिलेगा अगली कक्षा में प्रमोशन 2021

 CCSU : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 2.68 लाख छात्रों को बिना परीक्षा मिलेगा अगली कक्षा में प्रमोशन 2021

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

WWW.CCSUEXAMS.BLOGSPOT.COM 

अभी तक आप की परीक्षाओं को लेकर बड़े पत्र लिखे जा रहे हैं जिससे सभी छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा


3.75 लाख छात्र-छात्रा थे इस वर्ष पंजीकृत
कोरोना संक्रमण के चलते मेरठ-सहारनपुर मंडल में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के दो लाख 68 हजार 319 छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोशन मिलेगा। बीते वर्ष की तरह इस बार भी प्रथम-द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो सकेंगी। विवि केवल फाइनल इयर के एक लाख छह हजार 904 स्टूडेंट की परीक्षाएं कराएगा। विवि ने कोर्स और वर्ष के स्टूडेंट के डाटा पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय एवं कार्रवाई शासनादेश मिलने पर होगा। कुलपतियों की तीन सदस्यीय समिति की सिफारिशों के आधार पर विवि ने अपनी तैयारी शुरू की हैं।

सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा में तीन लाख 75 हजार 223 छात्र-छात्राओं को पेपर देने थे। विवि केवल दो पेपर ही कराया पाया था। इसके बाद कोरोना संक्रमण से समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। चूंकि समिति ने प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को इस बार भी नहीं कराने की संस्तुति की है, ऐसे में दो लाख 68 हजार 319 स्टूडेंट को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमेाशन मिलना तय है।

समिति की यह है सिफारिश
समिति ने केवल फाइनल इयर की परीक्षाएं कराने को कहा है। परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, यह विश्वविद्यालयों पर छोड़ा गया है। सीसीएसयू में पहले से ही फाइनल इयर के पेपर ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर हैं। ऐसे में यहां बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा दो घंटे के बजाय डेढ़ घंटे की हो सकती है। सवालों की संख्या भी सौ से कम की जा सकती है। समिति ने पिछले वर्ष प्रथम वर्ष से प्रमोशन पाकर द्वितीय वर्ष में पहुंचे और इस बार फिर से प्रमोशन पाकर फाइनल में आने वाले छात्रों की अगले साल दो परीक्षाओं की सिफारिश की हैं। यानी ऐसे छात्रों को फाइनल इयर के साथ द्वितीय वर्ष के पेपर भी देने होंगे। इसके दायरे में केवल स्नातक के छात्र ही आएंगे।

अगले साल दो परीक्षा बनेगी चुनौती
समिति की सिफारिशों के हिसाब से इस बार सेकेंड इयर में पंजीकृत एक लाख 30 हजार 275 छात्रों को फाइनल में प्रमोशन तो मिल जाएगा, लेकिन इन्हें अगले वर्ष द्वितीय एवं फाइनल के पेपर भी देने होंगे। द्वितीय वर्ष के नंबरों से ही प्रथम वर्ष के नंबर दिए जाएंगे। हालांकि विवि और स्टूडेंट दोनों के लिए दो परीक्षा बड़ी चुनौती होगी। छात्र दो वर्ष की परीक्षाएं देने पर सहमत नहीं होंगे। ऐसे में विवि को मुख्य परीक्षा से पहले द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं करानी पड़ सकती हैं।

छात्र जिनको मिलेगा प्रमोशन

 Post अच्छी लगी है तो लाइक शेयर जरूर करें और हमारी इस वीडियो को जरूर देखें |
——————————–
कोर्स                 वर्ष             परीक्षार्थी
——————————–

बीए                  प्रथम             78649
बीए                  द्वितीय            90958
बीकॉम              प्रथम            14861
बीकॉम             द्वितीय            16031
बीएससी फिजि   प्रथम-द्वितीय       352
बीएससी             प्रथम           12313
बीएससी           द्वितीय            16698
एमए                 प्रथम            21256
एमकॉम             प्रथम            6481
——————————–
-एक्स, बैक, श्रेणी सुधार भी शामिल

इनको देने पड़ेंगे इस बार पेपर
बीए फाइनल इयर में 55399, बीकॉम में 16598, बीएससी फिजिकल एजुकेशन में 211, बीएससी फाइनल में 10424, एमए फाइनल में 18499 और एमकॉम फाइनल में 5773 सहित कुल एक लाख छह हजार 904 को पेपर देने होंगे। पेपर जून-जुलाई में हो सकते हैं।

सेमेस्टर में भी फाइनल हो सकता है विकल्प
वार्षिक परीक्षा में प्रमोशन की नीति का असर सेमेस्टर परीक्षा पर भी होगा। विवि में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में विवि केवल फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ही करा सकता है। हालांकि इसके लिए अलग से नियम एवं प्रक्रिया तय की जाएगी।

 Post अच्छी लगी है तो लाइक शेयर जरूर करें और हमारी इस वीडियो को जरूर देखें |

नीवर्सिटी ने फाइनल नहीं किया की विधार्थी प्रमोट होंगे

प्रमोट किया जाएगा या परीक्षाएं होंगी जानिए पूरी सच्चाई


Comments